Search

रांची : पूरा शहर अस्त व्यस्त, जाम का झाम, धारा 144, लाठीचार्ज भी

Ranchi : बुधवार को पूरी राजधानी अस्त-व्यस्त रही. हर सड़क में जाम का झाम लगा रहा. गाड़ियां रेंगती रही. धारा 144 भी लागू रहा. लोग जाएं तो जाएं कहां. हरमू बाईपास में गाड़ियां सरकती नजर आई. करमटोली चौक, बरियातू रोड, कोकर एचबी रोड, हरमू रोड हर जगह जाम ही जाम. पैदल चलने की भी जगह नहीं मिल रही थी. इसकी वजह सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ रही. इसके लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

कार्यकर्ताओं-नेताओं का जुटान

राजधानी रांची में झामुमो कार्यकर्ताओं का जुटान भी जाम का कारण बना. राज्य के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और नेता रांची पहुंचे हैं. मोरहाबादी में नेताओं कार्यकर्ताओं के जुटान होने से चारों ओर की सड़कें जाम हो गईं. कांके रोड से सिदो-कान्हू पार्क होते हुए भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं के मोरहाबादी मैदान की ओर कूच करने के क्रम में पूरा सड़क जाम हो गया.

छात्रों का उग्र प्रदर्शन

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के समक्ष छात्रों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्र उग्र हो गए. छात्र कर्मचारी चयन आयोग का गेट खोलने का प्रयास करने लगे. प्रशासन ने छात्रों को उग्र होता देख लाठीचार्ज कर दिया. जिससे कई छात्रों को चोट भी आई है.

राजभवन से सीएमओ तक पुलिस छावनी में तब्दील

ईडी द्वारा सीएम से पूछताछ के दौरान स्थिति सामान्य रही, इसके लिए शहर में 1800 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए गए हैं. वहीं राजभवन से लेकर सीएम आवास तक 400 बलों को लगाया गया है. इसमें रैफ, जैप, आइआरबी के अलावा जिला बल शामिल हैं. इसके अलावा आधा दर्जन डीएसपी और एक दर्जन थानेदारों को अलग से सीएम आवास के पास तैनात किया गया है. सीएम हाउस, राजभवन और मेन रोड इलाके में वज्र वाहन, अग्निशमन दस्ता और वाटर कैनन की तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-many-state-officials-including-ranchis-ac-dclr-dto-transferred/">Breaking

: रांची के AC, DCLR, DTO समेत राज्य के कई अधिकारियों का तबादला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp