Search

 
 
 

रांची :  सवालों के घेरे में पंडरा ओपी के तत्कालीन प्रभारी की कार्यशैली, पहले  ही कार्रवाई होती  तो टल सकती थी डबल मर्डर की घटना

 
Ranchi :  राजधानी के पंडरा ओपी क्षेत्र के हेसल स्थित जनक नगर रोड नंबर चार में हुए डबल मर्डर  मामले में पंडरा ओपी के पूर्व प्रभारी चिंटू कुमार की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. मालूम हो कि बीते दिन श्वेता कुमारी सिंह (17) और उसके भाई प्रवीण सिंह उर्फ ओम (14) की हत्या कर दी गयी थी. इस हत्या का आरोप रोहन नाम के युवक पर लगा है. मृतक दोनों बच्चे की मां ने बीते एक जून को रोहन के खिलाफ पंडरा ओपी में सनहा दर्ज कराया था.  जिसमें आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को झांसे में लेकर रोहन ने उससे सोने की चेन ले ली है. रोहन ने बेटी का दूसरे शहर में एडमिशन कराने का झांसा देकर उससे चेन ली थी, हालांकि कई बार उससे चेन वापस मांगी, लेकिन वह आनाकानी कर रहा था.सनहा दर्ज होने के बाद पंडरा ओपी के तत्कालीन प्रभारी ने इसमें न तो कार्रवाई की और न ही प्राथमिकी दर्ज की, अगर इस मामले में सही समय पर कार्रवाई होती तो दोनों बच्चे की हत्या की घटना टल सकती थी.   इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-all-government-and-private-schools-will-remain-closed-on-monday-class-ix-and-xi-exams-will-also-be-postponed/">बोकारो

:  सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे , नौवीं एवं 11वीं की परीक्षा भी स्थगित

आरोपी रोहन पहले भी जा चुका है जेल

आरोपी रोहन विकास नगर का रहनेवाला है. आर्म्स एक्ट मामले में वह पहले भी  जेल जा चुका है. वह मार्च में ही जमानत पर निकला था. पुलिस ने उसके भाई को भी हिरासत में लिया है. मृत बच्चों के मामा पवन सिंह ने बताया कि रोहन सिंह, चंदा देवी के घर में पहले भी चोरी कर चुका है. जिसे लेकर पंडरा ओपी में शिकायत की गयी थी. पुलिस ने रोहन को पकड़ने के बाद छोड़ दिया. इसके बाद उसने दोबारा चोरी की, जिस कारण उसकी पिटाई भी की गयी. इसे भी पढ़ें-रूपा">https://lagatar.in/bandhu-tirkey-were-engaged-in-managing-the-roopa-tirkey-case-bjp-kept-fighting-for-justice-deepak-prakash/">रूपा

तिर्की केस मैनेज करने में लगे थे बंधु, बीजेपी लड़ती रही न्याय की लड़ाई- दीपक प्रकाश

एक हिरासत में, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

  इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी रोहन को हिरासत में लिया है.पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. आरोपी से पुलिस हत्या के कारणों की भी जानकारी ले रही है. वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही