चोरी के आरोपी को बिहार के वैशाली गिरफ्तार करने गयी थी रांची पुलिस Ranchi : पुलिस के सामने चोरी के आरोपी ने अपना गला रेत लिया. वहीं वहीं चोर को पकड़ने के दौरान गुत्थम-गुत्थी में चोर के पास मौजूद ब्लेड से कटने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी मामले में उसे गिरफ्तार करने गयी थी. इसी दौरान आरोपी ने ब्लेड से खुद का ही गर्दन रेत लिया. हालांकि पुलिस ने समय रहते उसका इलाज करवाया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान राहुल पंडित के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के विदुपुर गांव का रहने वाला है.
चोरी के आरोपी ने रांची पुलिस के सामने रेत लिया अपना गला
Last Updated: Aug 28, 2024 12:00 AM (IST)