Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चोरी के आरोपी ने रांची पुलिस के सामने रेत लिया अपना गला

चोरी के आरोपी को बिहार के वैशाली गिरफ्तार करने गयी थी रांची पुलिस Ranchi :  पुलिस के सामने चोरी के आरोपी ने अपना गला रेत लिया. वहीं वहीं चोर को पकड़ने के दौरान गुत्थम-गुत्थी में चोर के पास मौजूद ब्लेड से कटने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी मामले में उसे गिरफ्तार करने गयी थी. इसी दौरान आरोपी ने ब्लेड से खुद का ही गर्दन रेत लिया. हालांकि पुलिस ने समय रहते उसका इलाज करवाया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान राहुल पंडित के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के विदुपुर गांव का रहने वाला है.

एक पुलिसकर्मी भी हुआ घायल 

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित खुशी टेलीकॉम में 12 मई को मोबाइल चोरी की वारदात हुई थी. चोरों ने गैस कटर से मोबाइल दुकान का शटर काटा था और नगदी सहित 25 लाख के मोबाइल की चोरी कर ली थी. पुलिस को आरोपी का सुराग मिला. जिसके बाद पुलिस की टीम सोमवार को आरोपी को पकड़ने के लिए वैशाली जिले के विदुपुर गांव पहुंची. रांची पुलिस की टीम ने आरोपी की घेराबंदी की, लेकिन पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपने पास से ब्लेड निकाला और कहा कि उसे भागने दे, नहीं तो वह गर्दन काट लेगा. हालांकि टीम में शामिल पुलिस का एक जवान आरोपी को ऐसा करने से रोकने के लिए उस पर कूद गया. उसके साथ आरोपी की गुत्थम गुत्थी हुई. इसी दौरान आरोपी ने खुद को छुड़ाकर ब्लेड अपनी गर्दन में चला ली, जिससे उसका गला हल्का कट गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही