Search

Ranchi : नगड़ी के ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा, चांदी के आभूषण के साथ 1 गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो बाजार स्थित अमित ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में मो. जावेद को गिरफ्तार किया है. वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
 
जानकारी के अनुसार 4 जुलाई की रात चोरों ने अमित ज्वेलर्स का शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया था. इसके बाद सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी चोरी कर ली गई थी. घटना के बाद नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया.

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इस चोरी में शामिल मो. अफरोज को तोरपा थाना पुलिस ने एक अलग मामले में गिरफ्तार किया है. पूछताछ में अफरोज ने स्वीकार किया कि उसने अजय शर्मा, बाबू पिल्ले और दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार के साथ मिलकर अमित ज्वेलर्स में चोरी की थी. उसने यह भी बताया कि चोरी के चांदी के आभूषण जुगसलाई निवासी मो. जावेद के पास छिपाकर रखे गए हैं.

अफरोज की निशानदेही पर पुलिस टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई में छापेमारी कर मो. जावेद को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से कई चांदी के आभूषण बरामद किए गए.

बरामद सामान में 36 जोड़ी चांदी की पायल, 240 चांदी की बिछिया, 40 चांदी की मछली, 9 चांदी के कछुए, 6 चांदी के मगरमच्छ, 6 चांदी के नाग-सांप, 15 चांदी के बाजूबंद, 5 अन्य चांदी के आभूषण, एक चांदी का सिक्का, 17 चांदी के बेरा और एक चांदी की गणेश प्रतिमा शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इस चोरी में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही