Search

 
 
 

रांची: दो रात में 15 दुकानों में चोरी, राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन में हुई घटना

 
Ranchi: राजधानी के एचईसी इलाके के दो थाना क्षेत्रों में बीते 2 दिनों में 15 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. पहली घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के समीप की है जहां पर चोरों ने 5 दुकानों का शटर काट कर सामान और नकदी की चोरी कर ली. वहीं अज्ञात चोरों ने दूसरे दिन भी महज 2 किलोमीटर के दायरे में धुर्वा थाना क्षेत्र के हाई सिक्योरिटी जोन में 10 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें–बच्चा">https://lagatar.in/be-careful-those-spreading-rumors-of-child-theft-police-will-take-strict-action/">बच्चा

चोरी की अफवाह फैलाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ccc-2-3.jpg"

alt="" width="640" height="352" />

पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल

चोरों ने बीती रात लगभग 1से 3 के बीच घटना को अंजाम दिया. रोड के किनारे लगे कंप्यूटर दुकान, फल की दुकान, सैलून सहित कई दुकानों को निशाना बनाया गया. शटर और ताला तोड़कर सामान और पैसे की चोरी की  गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पेट्रोलिंग नहीं होती है. अगर होती तो इस तरह की घटना नहीं घटती. बता दें कि घटनास्थल के पास कई बैंक, कॉलेज,जेल आईजी का कार्यालय सहित कई प्रमुख विभाग स्थित हैं. बावजूद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. इसे भी पढ़ें–अर्थशास्त्री">https://lagatar.in/economist-nouriel-roubini-predicts-by-the-end-of-2022-there-will-be-an-economic-recession-globally/">अर्थशास्त्री

नूरील रूबिनी की डरावनी भविष्यवाणी, 2022 के अंत तक विश्वस्तर पर आयेगी आर्थिक मंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही