Search

 
 
 

रांची: फिर आंदोलन की राह पर मनरेगाकर्मी, ग्रामीण विकास मंत्री का करेंगे घेराव

 
Ranchi:  झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी मांगों को लेकर सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास का घेराव करेंगे. आंदोलन में राज्य के सभी जिलों के मनरेगाकर्मी शामिल होंगे. संघ ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों मनरेगा कर्मियों के मानदेय में आंशिक बढ़ोत्तरी कर ठगने का काम किया गया है. दूसरी ओर मनरेगा सेल में कार्यरत कर्मियों के मानदेय में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई. मानदेय 01/01/2022 से लागू किया गया वहीं मनरेगा कर्मियों का किया गया मानदेय बढ़ोत्तरी 01/08/2022 को किया गया, जिसको लेकर भी मनरेगा कर्मियों में काफी रोष है. संघ ने कहा कि सरकार की रवैया पक्षपाती दिख रहा हैं. इसे भी पढ़ें-दिव्यांग">https://lagatar.in/accused-of-molesting-divyang-daughter-arrested-jailed/">दिव्यांग

बेटी के साथ छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

15 वर्ष की सेवा पूरे कर चुके हैं मनरेगाकर्मी 

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को मनरेगा कर्मियों की सेवा 15 वर्ष पूरा हो गया. आज तक सभी सरकारों ने मनरेगा कर्मियों को छलने का काम किया है. अल्प मानदेय के अलावा अन्य कोई लाभ मनरेगा कर्मियों को नहीं दिया जाता है. मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाना किसी भी अधिकारों के लिए आम बात है. सारा आरोप निचले स्तर के कर्मियों पर डाल कर बर्खास्त किया जा रहा है. कई मनरेगा कर्मियों की मृत्यु मानसिक दबाव के कारण जैसे ब्रेन हेमरेज, सड़क दुर्घटना, हार्ट अटेक से हो गई. इस पर भी किसी का ध्यान नहीं गया. इसे भी पढ़ें-नाबालिग">https://lagatar.in/brother-in-law-arrested-for-escaping-minor-sister-in-law-sent-to-jail/">नाबालिग

साली को भगाने वाला जीजा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही