Search

 
 
 

रांची : झारखंड के इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

 

चुभती गर्मी से मिली निजात, बदला मौसम का मिजाज

Ranchi : झारखंड में चुभती गर्मी से निजात मिली है. राजधानी रांची में मौसम काफी हद तक सुहाना हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार सात मई यानि मंगलवार को बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 10 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. पाकुड़, दुमका, गोड्डा में भी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान वज्रपात के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला में भी बारिश की संभावना

पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसको लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची व खूंटी जिले के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

गिरिडीह और कोडरमा में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने गिरिडीह और कोडरमा में भी गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. इन जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई गई है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/alamgir-alam-is-the-new-face-of-corruption/">भ्रष्टाचार

का नया चेहरा आलमगीर आलम! 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही