Search

 
 
 

रांची: राजधानी के बैंकों में नोटों का टोटा, 10 रूपये के नोटों की कमी

 
Ranchi: राजधानी रांची के बैंकों में नोटो की कमी हो गई है. ये कहना है कि चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स का. बुधवार को एक बैठक हुई जिसमें चैंबर्स के महासचिव राहुल मारू, कार्यकारिणी सदस्य किशोर मंत्री, उप समिति चेयरमैन शशांक भारद्वाज, महेंद्र जैन, एन.के पाटोदिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-fake-ed-officer-arrested-to-meet-dto/">दुमका

: डीटीओ से मिलने पहुंचा फर्जी ईडी अधिकारी गिरफ्तार

पटना-लखनऊ में नहीं है नोटों की कमी

बैठक में शहर के बैंकों में नये करेंसी नोट (विशेषकर 10 रूपया और एक रूपया) की की कमी की चर्चा की गई. नोटों की कमी की वजह से व्यवसायियों को परेशानी हो रही है. कहा गया कि पिछले 2-3 वर्षों से रांची के प्रायः सभी बैंकों में 10 और 1 रूपये का नोट उपलब्ध ही नहीं रहता, जबकि पटना, लखनऊ सहित अन्य शहरों में यह नोट आसानी से उपलब्ध हैं. सदस्यों ने यह भी अवगत कराया कि यूनियन बैंक, रांची मुख्य शाखा का एटीएम छुट्टी के दिनों में बंद रहता है जबकि आरबीआई के निर्देशों के अनुसार बैंकों के एटीएम 24 घंटे खुले रहने चाहिए. छुट्टी के दिन एटीएम बंद रहने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-employment-demand-for-unemployed-youth-stopped-the-work-of-hilltop-company/">धनबाद:

बेरोजगार युवकों को नियोजन की मांग, हिलटॉप कंपनी का काम रोका

दंड का प्रावधान लें वापस

बैठक में सदस्यों ने शहर के लॉ एण्ड ऑर्डर व्यवस्था पर भी चर्चा की गई. चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रयोग पर प्रतिबंध के उल्लंघन के लिए कारावास और दंड के प्रावधानों को वापस लिया जाय. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही