Search

 
 
 

रांची : मोरहाबादी मैदान में तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्ष में जमकर हुई चाकूबाजी व मारपीट

 
Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी में तिरंगा यात्रा में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई है. भारी संख्या में लोग मोरहाबादी मैदान में जुटे थे. इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हुई है. जानकारी के मुताबिक, यह तिरंगा यात्रा रोनित नाम के युवक के नेतृत्व में निकाली गयी थी. इस दौरान प्रीतम सिंह पक्ष के कुछ युवकों से रोनित पक्ष के कुछ युवकों की कहासुनी हो गयी और मामला चाकूबाज़ी तक जा पहुंचा. प्रीतम सिंह चाकू लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया. लालपुर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चाकूबाजी करने के मामले में आरोपी आर्यन मेहता, सौरव वर्मा, आर्यन मेहता, मिकी, हर्ष बरनवाल,पवन समेत अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई. आर्यन मेहता नाम के लड़के पर चाकूबाजी करने का आरोप है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-hoisted-the-flag-at-morhabadi-ground-said-35-thousand-posts-will-be-filled-by-october/">सीएम

ने मोरहाबादी मैदान में किया झंडोत्तोलन, अक्टूबर तक 35 हजार पदों पर नियुक्ति का किया ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही