Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : शिव बारात के दौरान नहीं होगी विधि-व्यवस्था की कोई समस्या, एसडीओ ने की समीक्षा, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : एसडीओ (सदर) उत्कर्ष कुमार एवं अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची राजेश्वर नाथ आलोक की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव बारात संबंधी विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की गई. बैठक में अपर प्रशासक नगर निगम रांची कमल कांत गुप्ता, अंचल अधिकारी (शहर) रांची, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली रांची, सचिव, पहाड़ी मंदिर विकास समिति रांची राकेश सिन्हा, सभी शिव बारात समिति के सदस्यगण एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता जय सिंह यादव, ललित ओझा एवं संबंधित शिव बारात से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

 ट्रैफिक जाम की नहीं होगी समस्या

बैठक में एसडीओ ने शिव बारात निकालने के दौरान जुलूस की चौड़ाई कम करने के निर्देश दिए, ताकि इस दौरान आम लोगों को कोई परेशानी ना हो जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी. उन्होंने शिव बारात समिति से आग्रह करते हुए कहा कि आपसी प्रेम और सौहार्द से शिव बारात निकालें, ताकि इस दौरान किसी भी समुदाय को कोई परेशानी ना हो. शिव बारात धूमधाम से निकले इसमें सबकी सहभागिता आवश्यक है. एसडीओ ने शिव बारात के दौरान शहर की साफ-सफाई जहां से शिव बारात निकलेगी वहां विशेष रूप से करने का निर्देश नगर निगम के पदाधिकारियों को दिया एवं महिला-पुरुष पुलिस कर्मी की भी इस दौरान तैनाती रहेगी, ताकि कोई घटना नहीं घटे. इस दौरान डॉक्टर की टीम, एंबुलेंस, मोबाइल शौचालय, पेयजल की व्यवस्था और अन्य और जरूरी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए. एसडीओ ने कहा कि इस दौरान आवागमन सुचारू रूप से चालू रहेगी. अपर जिला दंडाधिकारी ने कहा कि विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहेगा, ताकि कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटे. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी. इसे भी पढ़ें : मंच">https://lagatar.in/kalpana-soren-became-emotional-on-stage-said-delhiites-have-no-heart-public-will-take-account/">मंच

पर फूट-फूटकर रोईं कल्पना, कहा- दिल्ली वालों में दिल नहीं, जनता लेगी हिसाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही