Search

 
 
 

रांची : बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर पर चोरों ने मचाया उत्पात

 
Ranchi :   बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर पर रविवार की देर रात चोरों ने जमकर मचाया उत्पात है. यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी के सहजानंद चौक पर स्थित बीजेपी प्रवक्ता के घर में हुई है. चोरों ने अलमीरा तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया. प्रतुल शाहदेव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि चोर ने मेरे घर के ऊपर वाले कमरे में जमकर उत्पात मचाया. ऐसा लग रहा था कि घर में घुसने वालों को मेरे सीसीटीवी का पोजीशन अच्छे से पता था. यानी उन्होंने मेरे घर की रेकी की थी. प्रतुल शाहदेव ने बताया कि सीसीटीवी में एक चोर की तस्वीर भी कैद हुई है. उन्होंने इस संबंध में रांची पुलिस को सूचना दे दी है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि पुलिस शीघ्र इस घटना का उद्भेदन करेगी. बीजेपी प्रवक्ता ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि  शहर के मध्य में राजपथ पर स्थित मेरे घर में जब ऐसी वारदात हो सकती तो बाकी लोग कितने महफूज है? कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा है माननीय मुख्यमंत्री. https://twitter.com/pratulshahdeo/status/1860925561314627804

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही