Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप में देर रात चोरों ने की लाखों रूपये की चोरी

Advertisement
Advertisement
Ormanjhi : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रिंग रोड चूट्टू स्थित ड्रीम पेट्रोल पंप नामक भारत पेट्रोल पंप में देर रात लाखों रूपये व अन्य समान की हुई चोरी. घटना रात के लगभग 3 बजे की बताई जा रही है. पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोरों की टीम पेट्रोल पंप पहुंची थी. जिनके पास हथियार भी है. इस संबंध में पेट्रोल पंप के संचालक इरफान अंसारी ने बताया कि रात में पेट्रोल पंप के पास सुनसान पाकर चोरों ने धावा बोला. चोरों ने पेट्रोल पंप से डेढ़ लाख रुपए से अधिक नगद व पेट्रोल पंप में लगे पेट्रोल खरीदने पर रीड करने वाले मशीन को चोरी कर ली. घटना की खबर मिलते ही बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस पेट्रोल पंप पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी.

बीआईटी मेसरा ओपी के प्रभारी मन्दीप उरांव ने बताया कि पुलिस का गश्ती दल चोरी से कुछ देर पहले उधर से गुजरा था. चोरों ने बड़ी शातिर तरीके से चोरी को अंजाम दिया है. चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

इसे भी पढ़ें - फेसबुक">https://lagatar.in/facebook-bans-former-us-president-donald-trumps-account-for-two-years/82412/">फेसबुक

ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट दो साल के लिए प्रतिबंधित किया

पेट्रोल पंप का उद्घाटन 4 महीने पहले हुआ था

भारत पेट्रोलियम पंप ड्रीम पॉइंट नामक पेट्रोल पंप का उद्घाटन 29 फरवरी 2021 को आलमगीर आलम ने किया था. रिंग रोड में पेट्रोल पंप नहीं रहने के कारण इस पंप को खोला गया है ताकि लोगों को पेट्रोल की समस्या ना हो.

इसे भी पढ़ें -विश्व">https://lagatar.in/world-environment-day-diary-read-many-interesting-reports-know-about-environmental-warriors-jharkhand/82200/">विश्व

पर्यावरण दिवस डायरी : पढ़ें कई रोचक रिपोर्ट, जानें झारखंड के पर्यावरण योद्धाओं को

बेखौफ चोर व नकली शराब माफिया क्षेत्र में दे रहे हैं घटना को अंजाम

क्षेत्र में चोरी व तस्करी की घटनाएं में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले भी 2 जून को  चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. शुक्रवार रात चोरों ने पेट्रोल पंप में धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसी रिंग रोड में कई  बार चूट्टू आसपास डोडा कारोबारियों को दूसरे राज्यों में डोडा ले जाते पकड़ा गया है. इसी थाना क्षेत्र के आसपास से नकली शराब की खेप  दूसरे राज्यों में ले जाने के क्रम में पकड़ाया है .

इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-05-june-liquor-sale-in-private-hands-legal-notice-to-ramdev-1170-people-defeated-corona/82314/">सुबह

की न्यूज डायरी |05 June| शराब बिक्री निजी हाथों में|रामदेव को लीगल नोटिस |1170 लोगों ने कोरोना को हराया| ब्लैक फंगस के 63 केस |ट्रांसजेंडरों का टीकाकरण शुरू| सहित अन्य खबरें व कई वीडियो

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही