Search

 
 
 

रांची : धुर्वा सेक्टर 1 मार्केट की 4 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, दुकानदारों में आक्रोश

 
Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर 1 मार्केट में बीती रात चोरों ने चार दुकानों में चोरी का प्रयास किया है. ताला तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे. लेकिन कैमरे को देखकर वहां से भाग निकले. सुबह ताला टूटा देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी. पेट्रोलिंग टीम ने आकार मामले की जानकारी ली. इस चोरी से कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन इसको लेकर दुकानदारों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाती है. रात में पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग में होती है. इसके बावजूद चोर सड़क किनारे स्थित दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/8b148733-fd3b-470c-9708-5aa02333fa9a.jpeg"

alt="" width="1152" height="864" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही