Search

 
 
 

रांची : न्यू बांधगाड़ी स्थित मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, लोगों में आक्रोश

 
Ranchi :  राजधानी की मंदिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर है. बीते दिन चोरों ने बरियातू के एक मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. साथ ही प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के तीन दिन बाद फिर मंदिर में चोरी हुई है.  सदर थाना क्षेत्र के न्यू बांध गाड़ी स्थित एक मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हुई है. हालांकि पुलिस ने मंदिर से चोरी किये गये सभी सामानों को बरामद कर लिया है. चोरी की घटना होने के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है.

पुलिस ने चोरी के सामान किये बरामद

गुरुवार सुबह लोगों ने देखा कि मंदिर से सामान गायब है. इसके बाद सभी आसपास के इलाकों में सामान को ढूंढने लगे. पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी. पुलिस ने मंदिर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. करीब एक घंटे के प्रयास के बाद पता चला कि चोरी का सामान अटल मोहल्ला क्लीनिक और पार्षद भवन में रखा है. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही