Search

 
 
 

रांची : मोरहाबादी मैदान में जमे हैं हजारों झामुमो कार्यकर्ता, कहा- जब तक हमारे सीएम सामने नहीं आते तब तक डटे रहेंगे

 
Ranchi : मोरहाबादी मैदान में सुबह 10:00 बजे से पूरे राज्य से आए झामुमो कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि जब तक हेमंत सोरेन उनके सामने नहीं आ जाते हैं, तब तक वो लोग जगह से टस से मस नहीं होंगे. झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में झामुमो रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, बोकारो, चतरा, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा जिले से हजारों कार्यकर्ता मोरहाबादी में जमे हैं. मौके पर केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, सुशील एक्का, पवन जेडिया, पूर्व केंद्रीय सदस्य अफरोज अंसारी , एजाज शाह, जिला सचिव डॉ. हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक, रामानंद बेदिया, बीरु साहू, कलाम आजाद, लालजी रमण, रामशरण तिर्की, डॉ. तालकेश्वर महतो, संयुक्त सचिव सुकुआ मुंडा, आदिल इमाम, कुदूस अंसारी, सुजीत उपाध्याय, क्रीड़ा मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, आफताब आलम, नवीन चंचल, अरुण वर्मा, प्रवक्ता अरविंद सिंह देवल, कैथरीना तिर्की, खुर्शीद आलम, संजय राय, विश्वजीत भट्टाचार्य, महावीर विश्वकर्मा, जीत गुप्ता, विक्रम सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव , सचिव शांति तिर्की, उपाध्यक्ष सालो देवी, महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, सुजीत कुजूर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव सोनू मुंडा, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, संगठन सचिव साजिद कौसर, रमजान रजा, कोषाध्यक्ष अजीत नायक, विश्वजीत गोप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फरीद खान, जिला सचिव सुजीत कुजूर, उपाध्यक्ष परवेज आलम , शमीम मंसूरी, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, परविंदर नामधारी, किसान मोर्चा जिला सचिव मो. सज्जाद अंसारी, नीरज भूषण, सोहेल खान, गुलाम रब्बानी, मो साजिद, लक्ष्मण राम, अवधेश यादव, नंदकिशोर सिंह चंदेल, मंटू पांडे, राजेश सिंह, लाडले खान, अब्दुल्ला हबीब, अरविंद ठाकुर, राकेश वर्मा, वसीम खान, सलमान अली, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, मो. इरफान, अतिकुर रहमान, अमन ठाकुर, उपाध्यक्ष भास्कर महतो, कासिफ रजा, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सबीबुल रहमान, तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष हलधर महतो, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की, इटकी प्रखंड अध्यक्ष वसीम इकबाल अंसारी, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव नरेश यादव, रातू प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अंसारी, मो. असलम अंसारी, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर साहू समेत हजारों कार्यकर्ता मोरहाबादी में जमे हैं और अपने नेता के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/section-144-applicable-near-cm-residence-raj-bhavan-and-ed-office-extended-till-further-orders/">सीएम

आवास, राजभवन और ईडी दफ्तर के पास लागू धारा 144 अगले आदेश तक बढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही