Search

 
 
 

रांची : राजभवन पहुंचे हजारों JMM कार्यकर्ता, केंद्र और भाजपा के खिलाफ लगा रहे नारे

 
Ranchi: झामुमो कार्यकर्ताओं का मोराबादी मैदान में जुटना सुबह से ही शुरू हो गया था. दरअसल सोमवार को रांची समेत रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और गढ़वा जिला के कार्यकर्ता जुटें, फिर राजभवन मार्च को निकल गये. मगर इस बार झामुमो कार्यकर्ता अपने पुराने निश्चित रूट में परिवर्तन करते हुए सिदो-कान्हू पार्क से प्रेमसंस मोटर होते हुए कांके रोड मुख्यमंत्री आवास के पास आ धमके. यहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोका. मगर हजारों की भीड़ नहीं रूकी. करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ धारा 144 का उल्लंघन कर सीएम हाउस कांके रोड से होते हुये आगे बढ़ते हुये राजभवन पहुंच गई. कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिए केंद्र सरकार और भाजपा विरोधी नारे लगा रहे हैं. बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास में ईडी के अफसर के पहुंचने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है. सियासी सरगर्मी को देखते हुये रांची जिला पुलिस-प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास से लेकर पूरे राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है. भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती भी की गई है. मगर झामुमो कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-95.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-72.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-lalu-prasad-yadav-is-being-interrogated-in-the-ed-office-rjd-leaders-and-workers-gathered/">बिहार

: ईडी कार्यालय में हो रही लालू प्रसाद यादव से पूछताछ, राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही