Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: ब्राउन शुगर कारोबार में शामिल झारखंड पुलिस का जवान समेत तीन गिरफ्तार

Ranchi: ब्राउन शुगर कारोबार में शामिल झारखंड पुलिस का जवान समेत तीन व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जैप का सिपाही रमीज रजा के अलावा राजा साहा और सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके पास पुलिस ने 11.27 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.98 लाख रुपया समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि गोंदा थाना क्षेत्र के धावननगर से गांधीनगर की तरफ आने वाल रोड से स्कूटी पर सवार लोगों के नशीला पदार्थ के कारोबार और लाने की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान धावननगर से गांधीनगर की तरफ से आते एक स्कूटी को रोका गया. स्कूटी पर सवार दोनों युवक ने अपना अपना नाम रमीज रजा और राजा साहा बताया. विधिवत तलाशी लेने पर दोनों के पास ब्राउन शुगर बरामद हुआ. राजा साह के द्वारा ब्राउन शुगर ओमनगर, धावननगर के सुजीत कुमार के पास से लाने की बात बताने पर सुजीत कुमार के घर पर भी छापेमारी और तलाशी की गयी. तलाशी की कार्रवाई पर सुजीत कुमार के पास से ब्राउन शुगर और 1.98 लाख रूपया मिला. जिसे ब्राउन शुगर के कारोबार से उगाही करने को लेकर रूपये जब्त किए गए. इसे भी पढ़ें -विधानसभा">https://lagatar.in/issue-of-illegal-mining-echoed-in-the-assembly-speaker-talked-about-forming-a-committee/">विधानसभा

में गूंजा अवैध खनन का मुद्दा, स्पीकर ने कमिटी गठित करने की कही बात

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही