Search

 
 
 

रांची: रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

 

मेडिकल दुकान और बाइक गैरेज में रंगदारी के लिए फायरिंग करने का आरोप

Ranchi: टाटीसिलवे में मेडिकल दुकान और बाइक गैरेज में रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर 1 डीएसपी मूमल राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस की टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में पटना का रहने वाला राजू कुमार गुप्ता, बीआईटी मेसरा का रहने वाला नवनेहाल सिंह और टाटीसिलवे का रहने वाला अभिषेक रंजन शामिल है. गिरफ्तार अपराधी राजू कुमार गुप्ता के खिलाफ रांची के गोंदा, सुखदेवनगर और सदर थाना में मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार हुए अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं. इसे पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-18-july-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।18 JULY।।रांची एयरपोर्टःNRI महिला के पास मिली कारतूस।।फेंके पैसे उठाते पुलिस जवान का वीडियो वायरल।।कस्टडी में युवक की मौत से आक्रोश।।डीएसपी,दारोगा पर फायरिंग मामला, 3 अरेस्ट।।बेंगलुरु में विपक्ष ने दिखाया दम।।समेत कई अहम खबरें।।

बाइक सवार अपराधियों ने की थी फायरिंग

बीते 13 जून टाटीसिलवे बाजार बीड बंगला स्थित दवा दुकान पर अपाची बाइक पर सवार दो अपराधकर्मी आये, और रंगदारी के लिए धमकी देते हुए मेडिकल दुकान के स्टाफ पर फायरिंग कर दिया. जिसमें स्टाफ ने किसी तरह से अपनी जान बचायी. इसी मेडिकल दुकान के मालिक के महिलांग स्थित के बाइक गैरेज में भी अपराधियों ने रंगदारी की मांग करते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. इसे भी पढ़ें-इंस्टाग्राम">https://lagatar.in/friendship-was-made-with-instagram-dutch-woman-reached-hazaribagh/">इंस्टाग्राम

से हुई थी दोस्ती, हॉलैंड की महिला पहुंची हजारीबाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही