Ranchi : रांची जिले के 250 वाहन मालिकों ने कोरोना काल के बाद से रोड टैक्स जमा नहीं किया है. इन पर जुर्माने के साथ तीन करोड़ रुपये से अधिक का बकाया हो गया है. रांची डीटीओ ऑफिस ने इन वाहन मालिकों को नोटिस भेजा है. कहा है कि 15 दिनों के अंदर रोड टैक्स का भुगतान नहीं करने पर मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. वाहन की निबंधन संख्या को ब्लॉक कर दिया जाएगा. बताया गया कि इनमें से अधिकतर वैसे बस मालिक हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 के बाद से ही रोड टैक्स जमा नहीं किया है. कई के पास पांच से अधिक वाहन हैं. टैक्स जमा नहीं करने पर इनके वाहन जब्त किए जा सकते हैं. इनमें कंपनियों के वाहन भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – IPL">https://lagatar.in/ipl-pakistani-bowler-admires-virat-kohlis-century-brian-lara-also-said-best-performance/">IPL
: विराट कोहली के शतक के मुरीद हुए पाकिस्तानी गेंदबाज, ब्रायन लारा ने भी कहा- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन [wpse_comments_template]
रांची : 250 वाहन मालिकों का तीन करोड़ रोड टैक्स बकाया, कार्रवाई होगी

Leave a Comment