Search

 
 
 

रांचीः तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

 
Ranchi:फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी के अंतर्गत तीन दिवसीय कला व चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी का आयोजन झारखंड सरकार के संस्कृति कार्य निदेशालय और बाल आर्ट फाउंडेशन द्वारा किया गया. प्रदर्शनी का नाम झारखंड कला जतरा रखा गया. प्रदर्शनी डोरंडा के काली मंदिर रोड में किया गया. प्रदर्शनी शाम के 4 बजे से रात के 10 बजे तक चला. 15 दिनों तक चले कला यात्रा में बनाए गए चित्रों का प्रदर्शनी किया गया. इसका उद्घाटन पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने किया. प्रदर्शनी में डोकरा आर्ट, क्ले मॉडलिंग एंड कास्टिंग, मूर्तिकला, झारखंड की लोक चित्रकला सोहराय, जादू पटिया, कोहबर, पाटकर चित्रों को प्रदर्शित किया गया है. प्रदर्शनी में अजय कुमार , रजनी कुमारी, हर्ष, आरती, रिचा , मनस्वी, शिखा, शीतल ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-annual-general-meeting-of-the-mithila-cultural-council-passed-the-accounts-of-the-financial-year-2021-22/">जमशेदपुर

: मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आम सभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 का लेखा-जोखा हुआ पारित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही