Search

 
 
 

रांची: JSCA स्टेडियम में शुरू हुआ तीन दिवसीय कोच अवेयरनेस प्रोग्राम

 
Ranchi : जेएससीए के तत्वाधान में तीन दिवसीय कोच अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया गया. जिसमें झारखंड के सभी जिलों के क्लब और जिलों के कोच को नेशनल क्रिकेट अकादमी के कोचिंग पैटर्न के अनुसार, बैटिंग,बॉलिंग और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की ओर से क्रिकेट कोचिंग के तरीकों से अवगत कराया जा रहा है. इस कोचिंग अवेयरनेस कैंप में तीन ग्रुपों में 40-40 की संख्या में जिलों के कोच को रखा गया है. इस प्रोग्राम का संचालन करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड में क्रिकेट कोचिंग मेथाडोलॉजी में समानता लाना है. इन सभी कोचों को शिक्षित करने के लिए (बीसीसीआई के लेवल 2 कोच) राहुल मिश्रा, चंद्रमोहन झा, मनीष वर्धन, राजकुमार यादव, महादेव सिंह, राजेश कुमार अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं. यह सारा प्रोग्राम चंचल गुप्ता की निगरानी में संचालित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -SC">https://lagatar.in/relief-to-mp-nishikants-wife-from-sc-order-to-cancel-the-case-related-to-land-purchase-remains-intact/">SC

से सांसद निशिकांत की पत्नी को राहत, भूमि खरीद से जुड़े केस को रद्द करने का आदेश बरकरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही