Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक से तीन शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची में अलग-अलग जगहों से रेलवे ट्रैक पर तीन शव बरामद हुए हैं. एक युवक का शव नगड़ी थाना क्षेत्र के बालसिरिंग स्थित रेलवे ट्रैक से मिला है. शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. ताकि दुर्घटना का रूप दिया जा सके.  वहीं एक युवक और युवती का शव अरगोड़ा स्टेशन से सटे रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया गया है. खबर लिखे जाने तक तीनों शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है. (पढ़ें, मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-mla-kishun-das-staged-a-sit-in-outside-house-demanding-sacking-itkhoris-ceo/">मॉनसून

सत्र : सदन के बाहर विधायक किशुन दास ने दिया धरना, इटखोरी के CEO को बर्खास्त करने की मांग)

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि अरगोड़ा स्टेशन से सटे रेलवे ट्रैक एक युवक और युवती का शव पड़ा है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है. पुलिस ने अलग-अलग थाने में दोनों की तस्वीर भेजी है ताकि शव की पहचान की जा सके. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-as-soon-as-the-house-resumes-the-ruckus-of-the-ruling-party-and-the-opposition/">मॉनसून

सत्र : सदन दोबारा शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष का वेल में हंगामा, कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही