Search

 
 
 

रांचीः बेहतर कार्य करने वाले तीन बिजली अफसर हुए सम्मानित

 
Ranchi: जेबीवीएनएल कॉमर्शियल निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि वैसे कंज्यूमर जिनका स्मार्ट मीटर प्री-पेड मोड में आ चुका है, अगर वे मीटर रिचार्ज नहीं कराते हैं तो उनका मीटर और बिजली स्वत: बंद हो जाएगा. इसलिए उन्होंने कंज्यूमरों से मीटर रिचार्ज कराने की अपील की है. निदेशक कुमार सोमवार को अपने मुख्यालय कार्यालय में विगत माह उत्कृष्ठ कार्य करने वाले क्षेत्रीय अधिकारियों को सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले अधिकारियों में धनबाद एमएआरटी के वरीय प्रबंधक आंनद कौशिक, वरीय प्रबंधक (एमआरटी) हजारीबाग अवधेश लाल, वरीय प्रबंधक सर्टिफिकेट केस एवं रेवेन्यू मैनेजमेंट जमशेदपुर शीला सिंह आदि शामिल हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह अब अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा मुख्यालय स्तर से की जाएगी, और बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा. अधिकारियों के कार्य प्रणाली में सुधार एवं विभाग की छवि को बेहतर करने के लिए इस तरह के सम्मान दिए जाने की बात भी कही गई. बैठक में कार्यकारी निदेशक वाणिज्य एवं राजस्व रविंद कुमार, महाप्रबंधक राजस्व शुभंकर झा, महाप्रबंधक-एपीटी धनंजय कुमार, उप-महाप्रबंधक ऊर्जा लेखांकन विभा कुमारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-six-day-mukhiya-sammelan-concludes-with-the-orientation-program-of-the-mukhiya-and-pramukh-of-chakulia-and-gudabandha/">जमशेदपुर

: चाकुलिया एवं गुड़ाबांधा के मुखिया व प्रमुख के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के साथ छह दिवसीय मुखिया सम्मेलन का समापन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही