Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : रिम्स के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले तीन कर्मचारी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये. इन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के मौके पर रिम्स राजपत्रित कर्मचारी संघ ने न्यू ट्रॉमा सेंटर के ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन किया. सेवानिवृत्त होने वालों में सोनेलाल राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी और सेविका को रिम्स के अधीक्षक, चिकित्सा उपाधीक्षक और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित करते हुए अंग वस्त्र भेंट किये गये. इसे भी पढ़ें-मुठभेड़">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gop-escaped-again-during-the-encounter/">मुठभेड़

के दौरान फिर बच निकला PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप

गरीबों के भरोसे पर खरा उतरने की करें कोशिश

वही एक्सरे इंचार्ज के पद से रिटायर हुए सोनेलाल राय ने कहा कि रिम्स 25 साल तक अपनी सेवा देने के बाद आज सेवानिवृत्त हो रहा हूं. उन्होंने कहा कि यह अस्पताल लोगों की उम्मीद है और यहां गरीब तबके के लोग इलाज के लिए आते हैं. ऐसे में उनके भरोसे पर खरा उतरने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-naxalite-debra-arrested-by-plfi-recovered-bike-and-weapons-from-the-hill-on-the-spot/">चाईबासा

: पीएलएफआई के गिरफ्तार नक्सली डेबरा की निशानदेही पर पहाड़ी से बाइक व हथियार बरामद

सेवानिवृत्त होने के बाद साझा किया अपना अनुभव

वहीं ओटी असिस्टेंट के पद पर रहे शैलेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि मरीजों की सेवा करने के बाद एक सुखद अनुभूति होती है. मरीज की सेवा का फल आने वाली पीढ़ी को जरूर मिलेगा. वही नर्सिंग सिस्टर के रूप में 34 साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुई सेविका ने कहा कि अपने घर और अपनी परेशानियों को भुला कर मरीजों की सेवा करने का काम किया है. इसे भी पढ़ें-निशिकांत">https://lagatar.in/nishikant-gave-notice-of-breach-of-privilege-and-misrepresentation-against-rahul-gandhi/">निशिकांत

ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन और गलतबयानी का नोटिस

ये रहे मौजूद

रिम्स के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन्द्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, क्रिटिकल केयर के इंचार्ज डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य, बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा, आईवी रानी खलखो समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही