Ranchi : हटिया स्टेशन से पुलिस ने आज रविवार को पु सात नाबालिग बरामद किये हैं. साथ ही तीन तस्करों को भी रफ्तार किया है. आरपीएफ पोस्ट हटिया की एएचटीयू, नन्हे फरिश्ते और रांची डिवीजन की फ्लाइंग टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, हटिया स्टेशन पर बाल और मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. सुबह करीब पांच बजे चेकिंग के क्रम में सात नाबालिग और तीन व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर एक पर एस्केलेटर के नीचे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. संदेह होने पर सभी से पूछताछ की गयी. पूछताछ में पता चला कि सात नाबालिग के साथ तीनों लोग विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन (ट्रेन नंबर 18637 एक्सप्रेस) पकड़ने के लिए बस से हटिया रेलवे स्टेशन आये थे.
रांची : हटिया स्टेशन से सात नाबालिग बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Last Updated: Apr 07, 2024 12:00 AM (IST)