Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : हथियार के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने तीन वाहन चोर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में बलवंत सिह, रौशन कुमार सिंह, और राहुल कुमार शामिल हैं. तीनों अभियुक्तो की निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक राउंड गोली और कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी बरामद की गयी है. इस बात की जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

अभियुक्तों की निशानदेही पर हथियार व चोरी की स्कूटी बरामद की 

राजकुमार मेहता ने बताया कि एक जनवरी को चोरी के पिकअप वैन के साथ तीन लड़कों को पकड़कर डोरंडा थाना लाया गया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो टोटो चलाते हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि तीनों ने बीते 29 दिसंबर की रात को इंड्रस्टिर्यिल एरिया से पिकअप वाहन चोरी की थी. गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वो अपने साथ देसी कट्टा, एक गोली और मास्टर चाभी लेकर गये थे.  इसके बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक राउंड गोली और कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक स्कूटी बरामद की.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही