Search

 
 
 

रांची : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार

 
Ranchi : ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर पुल के पास से तीनों युवकों को पकड़ा. जिनमें मुकेश राय, मुकेश तिर्की और रंजन कुमार सिंह शामिल है. इनके पास से पुलिस ने 1.50 ग्राम ब्राउन शुगर समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. गिरफ्तार तीनों युवकों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने यह जानकारी दी. सिटी एसपी ने बताया की विद्यानगर बड़ा पुल के पास कुछ लोगों के द्वारा प्रतिबंधित नशीला पदार्थ का अवैध रूप से खरीद-बिक्री करने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर के अलावा 20500 कैश, दो मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की गई है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-kameshwar-baitha-resigns-from-rjd-will-contest-elections-from-palamu-on-bsp-ticket/">पूर्व

सांसद कामेश्वर बैठा का राजद से इस्तीफा, बसपा के टिकट पर पलामू से लड़ेंगे चुनाव!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही