Search

 
 
 

Ranchi : 65वीं सुब्रतो कप, दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, कई टीमों ने अगले चरण में बनाई जगह

Ranchi : 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल के दूसरे दिन शनिवार को खेलगांव, बीआईटी मेसरा और जैप-1 मैदान में विभिन्न प्रमंडलों के बीच रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए. खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
 

Ranchi : 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल के दूसरे दिन शनिवार को खेलगांव, बीआईटी मेसरा और जैप-1 मैदान में विभिन्न प्रमंडलों के बीच रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए. खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

Uploaded Image


अंडर-15 बालक वर्ग

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) ने पलामू प्रमंडल को 8-0 से हराया.
कोल्हान प्रमंडल ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल को 2-0 से मात दी.
संथाल परगना प्रमंडल ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल को 2-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया.

 


अंडर-17 बालिका वर्ग

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) ने पलामू प्रमंडल को 14-0 के बड़े अंतर से पराजित किया.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने कोल्हान प्रमंडल को 9-0 से हराया.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने संथाल परगना प्रमंडल को 1-0 से हराकर अगले चरण में अपनी जगह पक्की की.

 


अंडर-17 बालक वर्ग

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने कोल्हान प्रमंडल को 3-1 से पराजित किया.
पलामू प्रमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को 2-1 से हराया.
दिन के अंतिम मुकाबले में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने संथाल परगना प्रमंडल को 4-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया.

 

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही