Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: लोहरा समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने ठुमा तिर्की

Ranchi: करमटोली स्थित प्रेस क्लब में सोमवार को आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति का पुनर्गठन किया गया. इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें एक बार फिर ठुमा तिर्की को अध्यक्ष चुना गया. नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष ठुमा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष महादेव लोहरा, महासचिव राजेंद्र कच्छप, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता देवी, महिला प्रकोष्ठ सचिव लक्षण देवी, चांदनी लोहरा, उपाध्यक्ष गणेश लोहरा, दिलीप लकड़ा, चंदन तिर्की, क्लेश लोहरा, राजीव लोहरा, मूचीराम लोहरा व एस. सन बोदरा सचिव, राहुल बेसरा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र लोहरा व सारो देवी शामिल हैं. वगीं विधिक सलाहकार के रूप में अशोक लोहरा, मोनिका कच्छप शामिल हैं. मीडिया प्रभारी में संजय लोहरा, केंद्रीय सदस्य रामविलास लोहरा, जगमोहन लोहरा, दिगंबर लोहरा, लाल बाबू लोहरा, कइतका लोहरा, राजेंद्र सोन तिर्की, सोमरा लोहरा, अनूप लोहरा, दिल्ले लोहरा, राजन लोहरा, सूरज लोहरा, कृष्णा लोहरा, सुमन लोहरा व संजू लोहरा शामिल हैं. कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न प्रखंडों से आए समाज के सैकड़ों अगुवा एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पुनर्गठन कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 104वीं जयंती को भी श्रद्धा के साथ मनाया गया. उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-said-in-2013-congress-considered-wakf-law-above-the-constitution-if-they-had-done-good-for-muslims-they-wouldnt-have-created-punctures/">पीएम

ने कहा, कांग्रेस ने 2013 में वक्फ कानून को संविधान से ऊपर माना…मुसलमानों का भला किया होता तो पंचर नहीं बनाते…

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही