Ranchi : रांची डीसी कोर्ट में होने वाली सुनवाई के समय में कुछ दिनों के लिए बदलाव किया गया है. आगामी 3 मई से 15 मई तक डीसी कोर्ट में सुबह 10 बजे से ही सुनवाई होगी. लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर यह बदलाव किया गया है. कोर्ट के समय में बदलाव की जानकारी रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव को दी गयी है. बता दें कि रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा सुबह 11 बजे से लोकसभा चुनाव के कार्यों में व्यस्त हैं. जिसकी वजह से डीसी कोर्ट में सुनवाई का समय बदल दिया गया है. [wpse_comments_template]
रांची : 3 मई से बदल जायेगा डीसी कोर्ट में सुनवाई का समय
Last Updated: Apr 30, 2024 12:00 AM (IST)