Ranchi : त्योहारी सीजन को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर को पूरी तरह रौशन करने की योजना बनाई है. तंग गलियों और अंधेरा वाले स्थानों से डार्क स्पॉट खत्म करने के लिए शहर भर में 5,300 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी.
नगर निगम ने इसके लिए आधिकारिक निविदा (टेंडर) जारी कर दी है. इसके तहत योग्य कंपनियों को 75 वॉट, 90 वॉट और 120 वॉट क्षमता की आधुनिक लाइटों की आपूर्ति और लगाने का जिम्मा सौंपा जाएगा. इसके अलावा, अनुबंध में यह शर्त भी शामिल की गई है कि चयनित कंपनी को अगले तीन वर्षों तक इन लाइटों का व्यापक रखरखाव करना होगा.
ये नई लाइटें शहर में पहले से काम कर रहे लगभग 60,000 स्ट्रीट लाइटों के नेटवर्क को और मजबूत करेंगी. वहीं, मौजूदा लाइटों को दुरुस्त रखने और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 53 वार्डों में 28 विशेष टीमों को तैनात किया गया है.