Search

 
 
 

रांची से गो फर्स्ट की चार फ्लाइट रद्द

 
Ranchi: गो-फर्स्ट एयरलाइंस कंपनी दिवालिया होने के कगार पर है. इसका असर कंपनी की रांची से संचालित होने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा. कंपनी ने मंगलवार को तीन दिनों के लिए सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की थी. इसके चलते रांची से कंपनी की चार फ्लाइट्स बुधवार को उड़ान नहीं भर सकीं. इनमें बेंगलुरु से रांची की एक, रांची से दिल्ली की दो और मुंबई से रांची की एक फ्लाइट शामिल है. जिस भी ग्राहक ने इन रूटों पर टिकट बुक किया था उन्हें कंपनी की ओर से रिफंड कर दिया जाएगा. खेद वक्त करते हुए गो- फर्स्ट ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि, परिचालन संबंधी कारणों से 3,4 और 5 मई के लिए सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. ग्राहकों ने जिस माध्यम से टिकट के पैसों का भुगतान किया है, उन्हें उसी माध्यम से पैसे वापस कर दिए जाएंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने के कारण सभी एयरलाइंस कंपनियों पर काफी दबाव बढ़ गया है. रांची से बेंगलुरु का टिकट के दाम 7500 से 10 हजार तक और रांची से दिल्ली के टिकट 9000 से 2500 हजार में मिल रहे हैं. इसे भी पढ़ें- मेगा">https://lagatar.in/crowds-of-people-gathered-in-the-mega-trade-fair-the-minister-encouraged-the-organizers-by-reaching/">मेगा

ट्रेड फेयर में उमड़ रही लोगों की भीड़, मंत्री ने पहुंचकर आयोजकों का बढ़ाया उत्साह
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही