Search

 
 
 

रांचीः कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड के टॉपर्स सम्मानित

 

सफलता के लिए जुनून, मेहनत और लगन जरूरी: मिथिलेश

Ranchi: सफलता के लिए जुनून, मेहनत और लगन की जरूरत होती है. जो मेहनत करेगा और संघर्षों से नहीं घबराएगा उसे ही सफलता मिलेगी. उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिलेश केरकेट्टा ने कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में विद्यालय के टॉपर्स के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कही. उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का एक अनमोल उपहार है. जिसे मेहनत और ईमानदारी से प्राप्त किया जा सकता है. इससे पहले प्राचार्या डॉ. नीता पांडेय ने मुख्य अतिथि श्री मिथिलेश केरकेट्टा और विशिष्ट अतिथि मां वैष्णवी ट्रस्ट के चेयरमैन एवं बुद्धा फाउंडेशन रांची के ट्रस्टी श्री अनिल कुमार तिवारी का शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह चिन्ह देकर स्वागत किया. इसे पढ़ें-तोरपा">https://lagatar.in/torpa-hiwa-going-to-load-sand-collided-with-auto-four-died/">तोरपा

: बालू लोड करने जा रहे हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत
मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समग्र विकास का पथ प्रशस्त करती है. व्यक्ति,समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए प्रत्येक शिक्षित व्यक्ति का दायित्व है कि वह समाज में शिक्षा का अलख जगाए. कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड इस दिशा में लगातार प्रयासरत है. प्राचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर नब्बे प्रतिशत से अधिक एवं विषयवार शत-प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. बच्चों ने अतिथियों के स्वागत के लिए सर्वधर्म वंदन `तुमको हर दिशा में पाऊं` शीर्षक गीत नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संयोजन एक्टिविटी कॉर्डिनेटर श्रीमती आशा राज व संचालन विनीत कौर ने किया.मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रिम्स">https://lagatar.in/leadless-pacemaker-was-installed-for-the-first-time-in-rims-the-patient-is-completely-healthy/">रिम्स

में पहली बार मरीज को लगाया गया लीडलेस पेसमेकर, मरीज पूरी तरह स्वस्थ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही