Search

 
 
 

टूर एंड ट्रेवल एजेंट एसो. झारखंड ने किया योग कैंप का आयोजन

 
Ranchi: योग दिवस के अवसर पर भारत पर्यटन, कोलकाता टूर एंड ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटन मंत्रालय की ओर से रांची के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में योगा कैंप का आयोजन किया गया. अंतराष्ट्रीय योग दिवस के थीम ``योगा फॉर सेल्फ एंड सोसायटी को ध्यान में रखते हुए "बालिका समाज जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी की दीदीयों, होली क्रॉस के स्कूल के युवा पर्यटन क्लब के समन्वयक एवं सदस्यों, विभिन्न ट्रेवल एजेंट सहित अन्य प्रतिभागियों ने योगा कैंप में उत्साह के साथ भाग लिया. इसे सफल बनाने में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ झारखंड (साझा) का सहयोग प्राप्त हुआ, कार्यक्रम की योगा इंस्ट्रक्टर संध्या गुप्ता ने समस्त प्रतिभागियों को योग सिखाया एवं स्वस्थ जीवन के लिये योग के महत्व को समझाया. कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजकिशोर खाखा, संयुक्त निदेशक, साझा, अथिति शिवेंद्र कुमार सिंह और जिला खेल पदाधिकारी सह जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी शामिल थे. अंत में उपस्थित एनजीओ के सदस्यों, युवा पर्यटन क्लब के सदस्य, साझा के सदस्य एवं टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ झारखंड के सदस्यों के बीच प्रमाणपत्र वितरित किया गया. कार्यक्रम आयोजन में टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष अमरदीप सहाय, सचिव राजेश शुक्ला, संयुक्त सचिव शंकर रॉय एवं पूनम मधु तांबा की सक्रिय भूमिका रही.

संत निरंकारी मिशन में योग दिवस मना

रांची के संत निरंकारी सत्संग भवन बुद्ध विहार अरगोड़ा में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 6.45 से 8 बजे तक योग कार्यक्रम रखा गया, जिसमें प्रमाणित शिक्षित योग शिक्षक नगीना सिंह के द्वारा योगाभ्यास कराया गया. संत निरंकारी मंडल के अनुयायियों ने योग अभ्यास कर योग दिवस मनाया. संत निरंकारी मंडल रांची के संयोजक चंपा भाटिया ने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे भारत में स्थापित संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखाओं में सुबह 6 बजे से स्थानीय योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खुले स्थान और पार्कों में योग सत्र का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन सहज जीवन अपनाने का दिव्य मार्गदर्शन दिया है तथा समझाया है कि हमें अपने शरीर को निरंतर परमात्मा का अनमोल उपहार मानकर इसे स्वस्थ रखना है, आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरुरी है. इस योग दिवस का उद्देश्य भी यही है कि सभी में एकाग्रता और सामुदायिक सामंजस्य की भावना का संचार हो जिससे कि जीवन शैली को और बेहतर एवं उत्तम ढंग से जिया जा सके. वर्तमान में जहां तनाव पूर्ण एवं नकारात्मक विचारों का प्रभाव हर व्यक्ति पर है ऐसे समय में परमात्मा ने हमें जो यह मनुष्य का शरीर दिया है इसकी सुरक्षा योग के माध्यम से अपनी ज्ञानेंद्रियों को जागृत कर आध्यात्मिकता से युक्त जीवन जिया जा सकता है, यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है. मौके पर संत निरंकारी मंडल के संदीप नागपाल आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/father-son-and-driver-in-custody-in-case-of-burning-dead-body/">हजारीबाग:

शव जलाने के मामले में पिता-पुत्र व ड्राइवर हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही