Search

 
 
 

रांचीः छठ महापर्व पर ट्रैफिक रूट में बदलाव, 15-16 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री

Ranchi News: पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, रांची की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह दो बजे से सुबह 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा. हालांकि भारी वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. इसके अलावा 15 नवंबर को शाम दो बजे से रात आठ बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का भी रांची शहर में प्रवेश और परिचालन बंद रहेगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को रूट में अहम बदलाव किए हैं. इस दौरान भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. अलग-अलग छठ घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगा. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं.

 

पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, रांची की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह दो बजे से सुबह 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा. हालांकि भारी वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. इसके अलावा 15 नवंबर को शाम दो बजे से रात आठ बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का भी रांची शहर में प्रवेश और परिचालन बंद रहेगा. छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 13 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की है. 

 

छठ घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर रहेगी रोक

•    छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. 

•    15 नवंबर को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक चांदनी चौक कांके से राम मंदिर के बीच दोनों ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. 

•    इसी तरह फिरायालाल से चडरी तालाब की ओर जाने वाली सड़क और जेल चौक से फिरायालाल जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.
•    इसके अलावा कचहरी चौक से राजभवन की ओर जाने वाली सड़क, सीएमपीडीआई चौक से कांके डैम की ओर जाने वाली सड़क और ओढ़नू बाबा आश्रम से बड़ा तालाब की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. 

•    जैन मंदिर एवं महिला मारवाड़ी कॉलेज से बड़ा तालाब की ओर जाने वाली सड़क तथा लक्ष्मीनारायण मंदिर से ओढ़नू बाबा आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. 

•    जुडिशियल एकेडमी एवं सिठियो बस्ती (अंजली होटल) से धुर्वा डैम छठ घाट की ओर जाने वाली सड़क पर भी सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही