Ranchi: शहर के मुख्य व्यवसायिक केंद्र अपर बाजार में जाम की समस्या के समाधान हेतु रविवार को ट्रैफिक एसपी ने झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के संग बाजार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया. बकरी बाजार और अटल वेंडर मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. देखा गया कि यदि इन दो जगहों पर उपयुक्त व्यवस्था कर दी जाय तब निश्चित ही बाजार क्षेत्र में काफी हद तक जाम की परेशानी कम की जा सकती है. बकरी बाजार में जब तक स्थाई व्यवस्था नहीं जो जाती तब तक अस्थाई रूप से पेड़ पार्किंग की सुविधा चालू करने के योजना की भी समीक्षा की गई. चैम्बर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि शहर को जाममुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और झारखण्ड चैम्बर द्वारा पुनः प्रयासों को गति दी जा रही है. थोड़े थोड़े सुधार से शहर में जाम की समस्या का समाधान का प्रयास संभव होगा. झारखण्ड चैम्बर, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के संयुक्त पहल से अवश्य ही इस ओर सकारात्मक निर्णय संभव है. मौके पर ट्रैफिक एसपी के साथ चैम्बर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल और शशांक भारद्वाज, सोनू मोदी शामिल थे. इसे भी पढ़ें-
रांचीः ट्रैफिक एसपी ने चैंबर अधिकारियों के साथ अपर बाजार का किया निरीक्षण
Last Updated: Jun 04, 2023 12:00 AM (IST)