Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : गुंजन कोचिंग सेंटर कराटे क्लब में प्रशिक्षण शिविर व कराटे बेल्ट ग्रेडेशन प्रोग्राम संपन्न

Advertisement
Advertisement
Ranchi : इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड की ओर से पांच दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसका समापन रविवार को कराटे बेल्ट ग्रेडेशन के साथ संपन्न हुआ.  रविवार को गुंजन कोचिंग सेण्टर कराटे क्लब सेक्टर 2 धुर्वा में इसका आयोजन किया गया.  जिसमें धुर्वा शाखा से 30 बच्चों ने इस बेल्ट ग्रेडिंग में भाग लिया. यह कार्यक्रम मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई मोहम्मद इबरार कुरैशी की देख रेख में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि ऋचा राज के हाथों बच्चो को सर्टिफिकेट व बेल्ट दिये गये. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-game-of-wasting-money-started-in-the-name-of-national-clean-air-program/">धनबाद

: नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के नाम पर पैसे की बर्बादी का खेल शुरू

11 कराटेकार सफल हुए

बच्चो का बेल्ट टेस्ट लेने में सह-प्रशिक्षक हिमांशु कुमार का भी बहुत सहयोग रहा है. इस बेल्ट ग्रडेशन में 11 खिलाडी सफल हुए. जिनमें नित्य सिंह राजपूत, धानु ननधिका, हन्ना मारिया जोबीन ( ये वाइट से येलो बेल्ट के लिए), सेनापति ईशान, नितिन कुमार (ये येलो से ऑरेंज बेल्ट के लिए), पियूष कुमार, अलीशा खलखो, सीमा बारला (ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट के लिए), नंदना रंजीत, सीमा बारला, अंशु कुमारी लोहरा (ये सभी ग्रीन से पर्पल बेल्ट के लिए) सफल हुए.सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में अंशु कुमारी लोहरा, अलीशा खलखो, सीमा बारला, नित्य सिंह राजपूत शामिल है.इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से कंचन कुमारी सिंह मौजूद थी. यह जानकारी मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई मो. इबरार कुरैशी ने दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही