Search

 
 
 

रांची : खाद्यान्न आपूर्ति प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रांची, खूंटी और सिमडेगा जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आज एक दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. यह कार्यक्रम “खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली” पर आधारित था.
 

Ranchi : रांची, खूंटी और सिमडेगा जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आज एक दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. यह कार्यक्रम “खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली” पर आधारित था. 

 

इस प्रशिक्षण का मकसद गोदामों में अनाज को सुरक्षित और सही तरीके से रखने, वितरण को पारदर्शी बनाने और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करना था. प्रशिक्षण में रांची से 30, खूंटी से 30 और सिमडेगा से 14 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

 

कार्यक्रम का संचालन रांची के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, तीनों जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारी और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के विशेषज्ञों ने किया. प्रशिक्षण में अनाज के सुरक्षित भंडारण, नमी नियंत्रण, गोदामों के डिजिटलीकरण और आपूर्ति प्रणाली की निगरानी से जुड़ी बातें सिखाई गईं

 

मुख्य बातें

  • तीन जिलों के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
  • अनाज के सुरक्षित भंडारण पर जोर
  • आपूर्ति व्यवस्था को डिजिटल बनाने की जानकारी दी गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही