Search

रांची : जूडो नेशनल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

Ranchi : झारखंड जूडो संघ के तत्वावधान में रांची जूडो संघ द्वारा सीनरी नेशनल चैंपियनशिप 2023 -24 जयपुर के लिए मंगलवार को ट्रायल संपन्न हुआ. ट्रायल बिरसा मुंडा आर्ट स्पोर्ट्स एवं कल्चरल ट्रस्ट , रेवल पैलेस सदाबहार चौक,नामकु म में संपन्न हुआ. अध्यक्ष अमर ठाकुर की सहायता से यह ट्रायल सुचारू रूप से संपन्न हुआ. ट्रायल में झारखंड से सभी जिले से प्रतिभागी भाग लेने आए थे. सीनरी बालक वर्ग में राजीव कुमार, प्रिंस मिश्रा, विनायक वैभव, अभिषेक कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार वर्मा, उज्जवल कुमार सिंह का चयन हो गया है. महिला वर्ग में पलक परमार , निधि कुमारी , रीचा कुमारी, अर्चना कुमारी का चयन हुआ. ये खिलाड़ी 30 सितंबर को झारखंड से जयपुर के लिए रवाना होंगे. इन खिलाड़ियों के लिए झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी तिवारी एवं महासचिव परीक्षित तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-soto-launched-awareness-campaign-regarding-organ-donation-in-bit-mesra/">रांची

: सोटो ने बीआईटी मेसरा में अंगदान को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//