Search

रांचीः वंदे भारत का ट्रायल रन यात्रियों के लिए सुखद- नवजोत अलंग

Ranchi: डीआरयूसीसी, रांची रेल मंडल के सदस्य नवजोत अलंग ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन को लेकर हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन राज्यवासियों के लिए उत्साहवर्द्धक है. महज 6 घंटे में पटना से रांची तक का सफर यात्रियों के लिए आरामदायक है. देखें तो जनशताब्दी लगभग 8 घंटे, पटना-हटिया 9.30 घंटे, इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस 10 घंटे में रांची पहुंचती है. इन ट्रेनों की अपेक्षा वंदे भारत से पटना से रांची तक का सफर करने में लगभग 3 घंटे की बचत होगी. पटना से एक दिन में रांची आकर लोग दूसरे ट्रेन शाम के समय गंतव्य तक वापस भी जा सकेंगे. 3800 करोड रुपये की लागत से नवनिर्मित कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना नई रेल लाइन से इस ट्रेन के परिचालन से इस मार्ग का भी सदुपयोग हो सकेगा. इस नई लाइन के बनने से रांची से पटना जाने में भी लगभग 70 किमी की दूरी कम हो जाएगी. हजारीबाग, कोडरमा और बरकाकाना के यात्रियों को भी इस ट्रेन से आवागमन करना काफी सुगम होगा. रेल मंत्रालय से आग्रह है कि जल्द से जल्द रांची हावडा वंदे भारत का भी ट्रायल शुरू किया जाए.
इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-three-electricity-officers-honored-for-doing-better-work/">रांचीः

बेहतर कार्य करने वाले तीन बिजली अफसर हुए सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp