Search

 
 
 

रांचीः आदिवासी संगठन हुए एकजुट, जमीन पर वापस दिलाया कब्जा

 
Ranchi: बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू नवाटोली में गैर-आदिवासी द्वारा कब्जा किए गए जमीन को मुक्त कराया गया है. इस दौरान जमीन मालिक अनुप उरांव ने कहा मैंने अपनी जमीन किसी को नहीं बेची है. खरीदार ने 6 डिसमिल जमीन दलाल से खरीदी है, और उसपर घर बना रहे हैं. गृह निर्माण रोकवाने के लिए उपायुक्त, एसपी और बरियातू थाना को लिखित आवेदन दिया है, लेकिन हमारी बात कोई नहीं सुन रहे. थक हारकर आदिवासी संगठन के लोगों से संपर्क कर जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगायी. इसके बाद सभी आदिवासी संगठन के लोग एकजुट हुए और दो तल्ला बन रहे मकान का काम रोकवा दिया, और घर में ताला लगा दिया. साथ ही सरना झंडा गाड़ दिया गया. इस दौरान आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासी जमीन को कोई गैर-आदिवासी जबरदस्ती खरीदकर, धमकाकर घर बनाने का काम करेंगे तो वैसे लोगों से निपटने के लिए राज्य के सभी आदिवासी एकजुट होंगे, और लुटी गई जमीन पर कब्जा दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मकान में आदिवासी गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलने का काम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-may-2023-jhar-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 MAY।।गिरफ्तारी के बाद रांची लाया गया दिनेश गोप।।शहीदों के स्मारक होंगे विकसित-हेमंत।।सोमवार से बदल सकता है मौसम।।बढ़ा सार्वजनिक बैंकों का मुनाफा।।समेत कई अहम खबरें।।
वहीं आदिवासी जमीन खरीदकर घर बनाने वाले अनूज सिन्हा ने कहा की मैंने जमीन मालिक से खरीदकर घर बनाया है. उन्होंने गलत काम किया है. ऐसे में विवाद खड़ा करने वालों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया है. इस दखल दिहानी में बसंत पाहन,रामचरण पाहन, रोहित पाहन,चंदन हलधर पाहन, मुन्ना टोप्पो, रिंगा पाहन, संजय पाहन, अजित पाहन, मुन्नी पाहन, लगन पाहन, छोटी पाहन, निरंजना हेरेंज समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही