Search

 
 
 

रांचीः यूसीसी को लेकर 6 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध करेंगे आदिवासी संगठन

 

देव कुमार धान ने कहा, यूसीसी लागू हुआ तो बीजेपी नेताओं को गांव में घुसने नहीं देंगे

Ranchi: केंद्रीय धुमकुड़िया करम टोली में आदिवासी समन्वय समिति के तत्वावधान में देव कुमार धान, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, नारायण उरांव समेत दुर्गा उरांव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का शुरू से ही देश में यूसीसी लाने का एजेंडा रहा है. राज्य में एक देश एक राज्य कानून लाने का प्रयास किया जा रहा है. केद्र सरकार आदिवासियों के मूल अधिकारों को समाप्त करना चाहती है. राज्य में सीएनटी-एसपीटी एक्ट, पांचवी छठवीं अनुसूची लागू है. लेकिन सरकार देश में जबरदस्ती समान सिविल कोड लागू करना चाहती है. आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा को गद्दी से उतारने का प्रयास किया जाएगा. इसे पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dc-sir-husband-missing-since-24th-august-find-out/">धनबाद:

डीसी साहब! पति 24 अगस्त से ही गायब है, खोज निकालिए
पूर्व विधायक देवकुमार धान ने कहा अगर देश में यूसीसी कानून लागू हुआ तो भाजपा को गांव में घुसने नहीं देंगे. गांव-गांव में बहिष्कार और विरोध होगा. देश के विभिन्न क्षेत्रों से 6 अक्टूबर को लोग दिल्ली पहुंचेंगे और महाधरना करेंगे. भारत विभिन्नताओं का देश है. यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं. सभी के अपना-अपना धर्म, संस्कृति, सभ्यता और संस्कृति है. लेकिन केंद्र सरकार राज्य में एक देश एक कानून लाने का प्रयास कर रही है. मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि आदिवासियों को यूसीसी कानून से अलग रखा जाए. इनकी धर्म संस्कृति, रूढ़ी वादी प्रथा सबकुछ अलग हैं. आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है. देश में शिक्षा का सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए. आदिवासियों के जीवन जीने का तरीका अलग है. आदिवासीयत को बचाने के लिए विरोध किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-sept-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 SEPT।।झारखंडः पीएम आवास निर्माण में लापरवाही।।हेमंत की याचिका पर SC में अब 18 को सुनवाई।।हजारीबागः शव के साथ 36 घंटे विरोध।।बिहारः 400 रुपये के लिए ट्रिपल मर्डर।।चुनावों में महालूट का बदला लेगी जनता- खरगे।।समेत देश-दुनिया की कई अहम खबरें।।
प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि देश में शिक्षा में सुधार लाना चाहिए. आदिवासियों की सांस्कृतिक काफी गौरवशाली है. जिसे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा हैं. उनके हक अधिकार को समाप्त किये जाने का प्रयास किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही