Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: आदिवासी छात्र संघ ने DSPMU में शिक्षण कार्य कराया ठप

Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के जनजातीय एवं क्षेत्रिय भाषा विभाग में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंगलवार को आदिवासी छात्र संघ के सैकड़ों विद्यार्थियो ने शिक्षण कार्य को ठप करा दिया. इस दौरान छात्रों ने कहा कि जनजातीय विभाग में नियमित प्रोफेसर नहीं हैं. लाइट की व्यवस्था नहीं है. पढने के लिए लाइबरेरी नहीं है. कॉलेज परिसर में गैर स्टुडेंट को रोकने के लिए गार्ड की व्यवस्था नहीं है. आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बना है. इसमें नौ क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई होती है. लेकिन किसी का अपना विभाग नहीं है और नहीं अपना क्लास है. झारखंड के 24 साल हो गये हैं. कॉलेज में नियमित प्रोफेसर नहीं है. ढंग से पढ़ाई नहीं हो रही है. हजारों छात्रों को बरामदे में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है. शौचालय ढंग से नहीं है. शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है. मौके पर अध्यक्ष विवेक तुर्की, उपाध्यक्ष दिपा कच्छप, सचिव अमित टोप्पो, उपसचिव अक्षय कुमार, उपसचिव मिली उरांव, कोषाध्यक्ष नितेश टोप्पो, उप कोषाध्यक्ष मनीष उरांव, अनीश टोप्पो, ममता मुंडा, मानसी महतो, बबलू मुंडा, बादल मुंडा, सपना मुंडा, आर्यन पहान टोप्पो, निखिल संगा, आकाश उरांव, जितेंद्र कुमार सिंह, अमित टोप्पो, अभिषेक पहान, अर्पण मुंडा, विजय गाड़ी, शिवनाथ महतो, आकाश तिर्की, पूजा मुण्डा, कल्पना कच्छप, अजित महतो, स्वाति लोहार, अंकित उरांव, आर्यन पहान टोप्पो, अर्पण मुंडा, ममता मुंडा समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही