Search

 
 
 

रांची: धमकी से परेशान बेटी के ब्‍यॉयफ्रेंड ने की थी हत्या, 46 लाख चोरी कांड का भी हुआ खुलासा

 
Ranchi : पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में अज्ञात अपराधियों ने बिरसा उरांव और उसकी पत्नी सोनी मुंडा की गोली मारकर बीते 21 फरवरी की देर शाम हत्या कर दी थी. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी युवक राम मुंडा और उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले अलाउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक गोली समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. घटना के संबंध में खुलासा हुआ है कि आरोपी युवक राम मुंडा, बिरसा उरांव की पहली पत्नी की बेटी का प्रेमी है और उससे वो शादी करना चाहता था. लेकिन बिरसा इसके लिए तैयार नहीं था. बिरसा उरांव अपनी बेटी के प्रेम संबंध को लेकर युवक राम मुंडा को डराता धमकाता था. इसी बात से युवक गुस्से में रहता था. घटना के दिन राम मुंडा ने अलाउद्दीन अंसारी से पिस्टल और गोली ख़रीदा और उसी पिस्टल से बिरसा उरांव को गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद बिरसा की पत्नी सोनी मुंडा ने युवक को देख लिया था. इस वजह से उसने सोनी को भी गोली मार दी. बुधवार अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी ने पूरे मामले की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें - PMAY">https://lagatar.in/pmay-u-78209-houses-will-be-completed-by-spending-rs-325-crore/">PMAY

(U): 325 करोड़ खर्च कर कंप्लीट किये जाएंगे 78209 आवास

कैसे दिया था घटना को अंजाम

बिरसा उरांव घटना से कुछ देर पहले अपने घर लौटा था और उसकी पत्नी घर के बाहर खाना बना रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक बगल के खेत के रास्ते मौके पर पहुंचा और दोनों को गोली मार दी. बिरसा उरांव हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर, कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था. बिरसा ने तीन शादियां की थी. सोनी मुंडा बिरसा उरांव की तीसरी पत्नी थी.

पिता कई बार बेटी के साथ युवक को पकड़ चुका था

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पता चला है कि मृतक बिरसा उरांव कई बार अपनी बेटी के साथ आरोपित युवक को पकड़ चुका था. बिरसा ने कई बार युवक को पीटा भी था. इस हत्याकांड में बिरसा की बेटी की कितनी संलिप्ता है, इसकी भी जांच की जा रही है.

बंद घर का ताला तोड़ नकद 36 लाख व 10 लाख के जेवरात चोरी का हुआ खुलासा

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर स्थित हाजी मोइनुद्दीन अंसारी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 36 लाख रुपये नकद और 10 लाख के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल मो. आदिल और फैसल आलम को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने चोरी किए गये जेवरात और 49 हजार रूपया बरामद किया. इस घटना की जानकारी बीते दस मार्च को परिवार के सदस्यों को तब मिली, जब वे चाईबासा से निजामनगर अपने घर पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें - एडमिट">https://lagatar.in/candidates-reached-jpsc-office-with-problem-of-admit-card-officials-kept-coming-and-going-but-no-one-listened-to-the-problem/">एडमिट

कार्ड की समस्या लेकर JPSC कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी, अधिकारी आते-जाते रहे, मगर किसी ने नहीं सुनी परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही