Search

 
 
 

रांची : मतगणना स्थल से 100 मीटर दूर ट्रक-इनोवा की टक्कर, अफरातफरी और सड़क जाम

झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव की मतगणना जारी है. राजधानी में रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर को मतगणना केंद्र बनाया गया है. इसी बीच मतगणना स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया.
 

Ranchi :   झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव की मतगणना जारी है. राजधानी में रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर को मतगणना केंद्र बनाया गया है. इसी बीच मतगणना स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया.

 

जानकारी के अनुसार मनातू इलाके में एक इनोवा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रही इनोवा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों की टक्कर हो गई.

 

मतगणना स्थल के पास दुर्घटना होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया.

 

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही