Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: सोशल मीडिया से हिंदू-मुसलमानों के बीच रिश्ता तोड़ने की कोशिश- वकील फुजैल अहमद

Pravin Kumar Ranchi: राजधानी में एपीसीआर झारखंड चैप्टर की ओर से "साम्प्रदायिक तनाव और राज्य हिंसा" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनर को संबोधित करते हुए मुंबई हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभय महादेव थिप्से ने कहा कि न्यायपालिका को स्वतंत्र रखने के लिये निष्पक्ष होना जरूरी है. न्यायपालिका की आलोचना की जा सकती है लेकिन कुछ लोग अपने मनोनुकूल निर्णय नहीं आने पर जो आलोचना करते हैं वह उचित नहीं है. वहीं दिल्ली से आए सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता फुजैल अहमद अयुबी ने कहा, "आज पुलिस, सोशल मीडिया और दूसरे माध्यम के द्वारा एक साथ रह रहे हिंदू और मुसलमानों के बीच रिश्ते को तोड़ने में लगी है. इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है. जरूरत है ऐसे नौजवानों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर बिना भावनाओं को आहत किए अपनी बात रखने की. इससे सामाजिक सौहार्द का माहौल देश में बना रहेगा. इसका लाभ वैसे लोग उठाते हैं जो कि सामाजिक सौहार्द तोड़ने में लगे हैं. इसमें हमारी प्रतिक्रिया जोड़ने वाला होना चाहिए ना कि तोड़ने वाला." इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-two-children-died-due-to-falling-in-the-well-weeds-spread-in-the-village/">कोडरमा

: कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

राजनीति में सांप्रदायिकता हावी-नदीम खान

एपीसीआर के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान ने कहा कि आज राजनीति में साम्प्रदायिकता हावी हो गया है. जमीनी सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. यह बुनियादी वजह बनती जा रही है समाज में बेचैनी और नाइंसाफी की. जब जनता को सरकार की तरफ से न्याय नहीं मिलेगी तो उसके अंदर एक बेचैनी पैदा होना स्वभाविक है.

लोगों को जागरूक करने की जरूरत

सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि दूर-दराज के गाँवों और इलाके के लोगों में संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है. साथा ही न्याय को लेकर पीड़ीतो में भी एक उम्मीद पैदा हो. तभी पीड़ितों को भी लगेगा कि अत्याचार के विरुद्ध लङाई में हमारे साथ खड़ हैं. स्थानीय स्तर पर छोटे छोटे कानूनी सहायता शिविर लगाने की जरूरत है. सेमिनार में पूर्व डिप्टी सालिसिटर जनरल अधिवक्ता मुख्तार खान, झारखंड बार एसोसिएशन के सदस्य ए.के.रशीदी ने भी अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/trl-was-established-in-ranchi-university-only-in-the-80s-vice-chancellor/">रांची

यूनिवर्सिटी में 80 के दशक में ही हुई थी TRL की स्थापनाः कुलपति

 सेमिनार में ये रहे मौजूद

सेमिनार में अतिथियों का स्वागत एपीसीआर झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष अधिवक्ता रजाउल्लाह अंसारी ने की. धन्यवाद ज्ञापन सचिव जियाउल्लाह ने किया. वहीं संचालन एपीसीआर राँची जिला के सचिव अधिवक्ता मिन्हाज अख्तर ने किया. इस मौके पर डॉ. हसन रजा, बलराम, फादर महेन्द्र पीटर, शुभेन्दु सेन,अम्मार यासेर, अधिवक्ता हरप्रीत सिंह, अधिवक्ता योगेन्दर प्रसाद, शम्स कमर, जे के पांडेय, तनवीर अहमद, नदीम खान, मो. जाहिद, मो. सुफियान, तमन्ना परवीन, शहनाज, समेत कई महिला पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही