Search

 
 
 

रांची : जमीन की फर्जी वंशावली बनवाकर सरकारी लाभ लेने की कोशिश, पीड़ित ने डीसी से की शिकायत

 
Ranchi : रांची के एडिशनल कलेक्टर ( एसी ) ऑफिस के कर्मचारी अमित कुमार पर जमीन की फर्जी वंशावली बनवाकर सरकारी नौकरी लेने की कोशिश करने का आरोप लगा है. खलारी अंचल के महुलिया के रहने वाले रैयत रमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि अमित कुमार ने उनकी 6 एकड़ 82 डिसमिल जमीन की फर्जी वंशावली बनवायी है. जबकि खाता नंबर-9 और प्लॉट नंबर-55 की जमीन के खतियानी रैयत जेठा साहू हैं. सीसीएल ने रेलवे साइडिंग के लिए वर्ष 2016 में इस जमीन का अधिग्रहण किया है. इसके एवज में उनके परिवार को मुआवजा और नौकरी मिलना है. लेकिन अमित कुमार इस जमीन का फर्जी कागज तैयार कर नौकरी लेने की कोशिश कर रहा है. रमेश ने इस संबंध में रांची डीसी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. उसने जमीन की लगान रसीद और सीसीएल का पत्र भी सबूत के तौर पर जमा किया है. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/kailash-rai-the-deceased-teacher-will-be-cremated-in-his-native-village-vaishali/">हजारीबाग

: नहीं रहे शिक्षक कैलाश राय, पैतृक गांव वैशाली में होगा अंतिम संस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही