Search

 
 
 

रांचीः बुढमू से टीएसपीसी का उग्रवादी गिरफ्तार, दो साथी भागे

 
Budhmu(Ranchi): रांची एसएसपी को मिली गुप्त पर बुढमू पुलिस ने कार्रवाई की. इस दौरान टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर राहुल गंझु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. राहुल ने बुढ़मू और ठाकुरगांव इलाके में उग्रवादी घटनाओ को अंजाम देने के लिए दस्ते के साथ पहुंचा था. एसएसपी के निर्देश पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में बुढ़मू, ठाकुरगांव थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने छापेमारी की. राहुल के दस्ते में शामिल दो साथी भागने में सफल रहे. वहीं गिरफ्तार उग्रवादी के साथ चोरी की एक अपाचे बाइक बरामद की गई है. छापेमारी में खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार, ठाकुरगांव, थाना प्रभारी विनित कुमार सहित थाना के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें- टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-raised-questions-on-bjps-slogan-of-modis-guarantee-said-institutions-are-being-captured/">टीएमसी

ने भाजपा के मोदी की गारंटी वाले नारे पर सवाल उठाये. कहा, संस्थाओं पर कब्जा जमाया जा रहा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही