Search

 
 
 

रांची : ठाकुरगांव गोलीबारी की टीएसपीसी ने ली जिम्मेदारी, भू-माफियाओं को चेताया

 
Ranchi : जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के ठाकुरगांव चापाटोली में मंगलवार की रात गोलीबारी हुई थी. एक व्यक्ति को चहारदीवारी निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी देते हुए फायरिंग कर पर्चा छोड़ने के मामले की प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने जिम्मेदारी ली है. टीएसपीसी सबजोन कमिटी के अरविंद जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भू-माफियाओं को चेतावनी दी है. कहा है कि रिंग रोड के आसपास गरीब रैयत, जिनमें अधिकांश आदिवासी हैं, की जमीन अंचल थाना, भू-माफियाओं, गुंडों व दबंग व्यक्तियों द्वारा जाली कागजात बनाकर लूटी जा रही है. इसकी शिकायत लगातार संगठन के पास रैयतों द्वारा की जाती रही है. टीएसपीसी ने इनलोगों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है. कहा है कि जो भी सरकारी कर्मचारी रैयतों की जमीन लूट में शामिल हैं या भू-माफियाओं का साथ दे रहे है, टीएसपीसी संगठन उन्हें चिह्नित कर कठोर सजा देगी.
[caption id="attachment_620175" align="aligncenter" width="1200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/33-5.jpeg"

alt="" width="1200" height="1600" /> टीएसपीसी की प्रेस विज्ञप्ति[/caption]

एससी, एसटी, ओबीसी की जमीन से दूर रहने को कहा

जारी विज्ञप्ति में उमेडंडा, बुढ़मू, ठाकुरगांव, रातू, कांके, पिठोरिया, चंदवे, ओरमांझी, उरगुट्टू, मोहनपुर, कांठी टांड़, आईटीबीपी व नगड़ी के आसपास एससी, एसटी, ओबीसी की जमीन से भू-माफियाओं को दूर रहने की चेतावनी दी गयी है.

क्या है मामला

मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी ठाकुरगांव चापाटोली पहुंचे. इन लोगों ने एक व्यक्ति के चहारदीवारी निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी देते हुए हवाई फायरिंग की. मजदूरों को काम बंद करने से मना किया. फिर पर्चा छोड़ कर बुढ़मू थाना क्षेत्र की ओर भाग निकले. इसके बाद मौके पर कार्य करवा रहा मुंशी पर्ची और खोखा लेकर रांची चला गया. करीब एक घंटा बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. ठाकुरगांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार और बुढ़मू थाना प्रभारी कमलेश राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि छानबीन पुलिस को गोली चलाने या पर्ची छोड़े जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला. वहीं बुधवार को टीएसपीसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली है.
इसे भी पढ़ें – एक">https://lagatar.in/two-different-orders-of-jharkhand-high-court-in-same-case-supreme-court-expressed-displeasure/">एक

ही केस में झारखंड हाईकोर्ट के दो अलग-अलग आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही